संभल, मार्च 10 -- चन्दौसी के दुर्गा कॉलोनी चंदौसी में मानवाधिकार संघ के तत्वावधान में कैंप कार्यालय पर सोमवार को होली मिलन के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा एक दूसरे के गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी । प्राकृतिक रंग के रूप में चंदन का तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बसंत ऋतु के आगमन, और राधा कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है। प्रदेश संयोजक अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि होली में खेले जाने वाले प्राकृतिक रंग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए अति फायदेमंद होते हैं। सचिव शैलेश यादव ने कहा कि हमारे देश का सबसे रंगीन हर्षोल्लास पूर्ण और सामाजिक समरसता के प्रतिक पर्व होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि प्रेम सौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.