बुलंदशहर, मार्च 21 -- ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह में बड़ी संख्या मे मुस्लिम लोगों ने नमाज अदाकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शनिवार को मलकपुर रोड स्थित ईदगाह पर पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद सिराज ने नगर के हजारों मुस्लिमों को एक साथ नमाज अदा कराकर दीन के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। उन्होंने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। ईद से पूर्व पालिका द्वारा ईदगाह पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर पालिका व कांग्रेस द्वारा लगाए गए कैंप में पालिकाध्यक्ष बृजेश गोयल, कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव, प्रज्ञा गौड़ ने लोगों को ईद की मुबारकबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.