प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। राजापुर व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह क्लाइव रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। आयोजन अध्यक्ष संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। समारोह में ऑर्केस्ट्रा व गायक टीम ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया।अंत में फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इससे पूर्व व्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़, पूर्व अपर महाधिवक्ता व भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी, वरिष्ठ पार्षद अहमद अली, अवंतिका टंडन, महामंत्री कृष्ण केसरवानी, प्रभारी उत्तम केसरवानी, सुनील केसरवानी, संजीव गुप्ता, विपिन श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल और ज्ञानचंद केसरवानी समेत राजापुर क्षेत्र के अनेक व्यापारी मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.