मुजफ्फर नगर, मई 27 -- खतौली कोतवाली में पिछले दो दिनों से हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बीकॉम की दो छात्राएं एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। सोमवार रात को किसी तरह पुलिस और परिजनों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया, लेकिन मंगलवार को दोनों फिर से कोतवाली पहुंच गई। कई घंटों के प्रयास के बाद दोनों छात्राएं कुछ शर्तों के साथ अपने परिजनों के साथ चली गई।कोतवाली क्षेत्र के दो गांव की दो छात्राओं ने बीकॉम की पढाई की। तीन साल पहले दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हो गई तो दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। दोस्ती पता नहीं चल पाया कि कब प्यार में बदल गई। दोनों ने एक- दूसरे के साथ रहने का प्लान बना दिया। परिजन दोनों से शादी करने की बात करते तो मना कर देती। परिजनों ने जब छात्राओं के शादी से मना करने का कारण जानने का प्रयास किया तो पता च...