पिथौरागढ़, मई 29 -- एक शादीशुदा महिला और किशोरी का रिश्ता दो परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। महिला एक बच्चे की मां है और उसका पति बाहर नौकरी करता है। इस बीच उसे गांव की ही एक किशोरी से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि वे साथ जीने-मरने की कसम खा चुके हैं। दोनों अपने परिवार को छोड़ने की जिद कर रहे हैं। परिजनों ने रोकने की कोशिश की तो मामला इतना बढ़ गया कि किशोरी ने जान देने की कोशिश तक कर डाली। इसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। मामला उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ है। यहां प्रेम-प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला और एक 17 वर्षीय एक किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं। परिजनों के इनकार क...