चित्रकूट, जून 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। सामाजिक संस्था दृष्टि ने अखिल भारतीय दिव्यांगजन सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें आठ दिव्यांग जोड़े सात फेरे लेने के बाद एक-दूसरे के हो गए। संस्था पदाधिकारियों की ओर से सभी जोड़ों को उपहार के साथ आशीर्वाद दिया गया।

समारोह का आयोजन समारोह में श्रीदेवी बांदा ने दिल्ली के अर्जुन, अर्चना डेहरिया शिवनी ने रोहित लोधी इंदौर, शकुंतला रायपुर ने रवि कटनी, ममता प्रयागराज ने शिवशंकर चित्रकूट, करूणा बिसोने बैतूल ने विश्वनाथ बैतूल, सपना कर्वी ने अमित मधुबनी बिहार, सपना साहू जबलपुर ने अखिलेश शिवपुरी, चुन्नी बांदा ने राजकिशोर बांदा के साथ सात फेरे लिए और एक-दूसरे के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्ता ने कहा कि यह सम्मेलन केवल वैवाहिक संबंधों के निर्माण का अवसर नहीं है। यह मानव गर...