एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी
बुलंदशहर, मई 29 -- नरसेना। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां स्थित ईदगाह में बृहस्पतिवार को ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया था। करीब 7:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में अदा की गई। नमाज में दौलतपुर कलां के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। इमाम मौलाना खालिद ने नमाज अदा कराई और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा की नमाज में मांगी अमन चैन की दुआ ईदगाह परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ग्राम प्रधान पति नईम अंसारी द्वारा गांव में साफ सफाई की उचित व्यवस्था की गई। थाना प्रभारी रामक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.