मुजफ्फर नगर, जून 18 -- पुरकाजी। कस्बे के खादर क्षेत्र के शेरपुर नगला में श्री दक्ष प्रजापति युवा समिति द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम में विशाल भंडारा का शुभारंभ अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने किया। मोहन प्रजापति ने कहा कि क्षेत्र में समाजिकता बढ़ाने के लिए हम सभी जाति के लोगों को एकजुट होकर भाईचारा बढ़ाने व राजनीति में एक दूसरे को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए ताकि सभी को राजनीति में हिस्सेदारी मिल सके। इस दौरान विशिष्ट अतिथि धीर सिंह चेयरमैन, जगदीश प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत कुमार प्रजापति मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक विकास प्रजापति, मनोज चौहान, अतर सिंह प्रधान, डा राजवीर सिंह प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, युवा नेता विकास प्रजापति, सोनू प्रजापति, दीपचंद प्रधान, साधु राम प्रजापति, संदीप प्र...