उरई, जुलाई 13 -- जालौन। संवाददाता निजी विद्यालयों द्वारा किताबों और स्कूल ड्रेस की बिक्री में मनमानी पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी विद्यालय की निर्धारित पुस्तकें केवल एक ही दुकान या बुक सेंटर पर उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एबीएसए ने कहा कि विद्यालयों की पुस्तकें नगर के विभिन्न बुक सेंटरों पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अभिभावकों को किसी एक दुकान से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी विद्यालय द्वारा किताबों की बिक्री एक ही द...