पाकुड़, सितम्बर 22 -- पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत खजूरडंगाल पंचायत में लोक कल्याण सेवा केंद्र, देवीनगर के तत्वावधान में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा उनके अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, वीबीजीआरएएमजी (मनरेगा), पेंशन इत्यादि विषय पर पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी परियोजना समन्वयक सोहेल अख्तर ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्त...