सिमडेगा, अप्रैल 13 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांकी गंझुटोली में सुरज प्राथमिक लाह उत्पादन समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय लाह खेती क्षेत्रिय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सिध्दो कान्हु कृषि वनोपज राज्य सहकारी समिति लिमडेट के दिलीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान भुपेंद्र सिंह, समिति के अध्यक्ष निस्तार तोपनो उपस्थित थे। लाह खेती प्रशिक्षण शिविर में बांकी, डुमरिया, बडकाडुइल, वितुंका, बेडाईरगी, पंचायत के लगभग 250 से अधिक किसान शामिल थे। किसानों को लाख खेती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि किसान लाह की खेती वैज्ञानिक तरीके से करें। लाह खेती के लिए प्रखंड में अपार संभावना है। किसान लाह की खेती कर रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। मौके पर मास्टर ट्रेनर अभिषेक तोपनो, अभिषेक सुरीन, जेवियर तोपनो, उम...