कौशाम्बी, जुलाई 14 -- विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजकीय आईटीआई सिराथू परिसर में जिला सेवायोजन, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 126 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार मुहैया कराया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां शिव शक्ति बायोटेक ने 10, फ्लिपकार्ड ने 15, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड ने छह, ब्लिंकिट ने 26, टाटा फिएट ने 12, फुरकावामिंडा ने 15, लावा मोबाइल ने 14, डिक्शन ने दस, लिफ्टलाइफ ने 16, सता विकास ने 12 युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले में कुल 345 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। यह भी पढ़ें- विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 728 युवाओं का चयन रोजगार मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ...