लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- प्रभारी जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह दस बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक भानपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेला में निजी क्षेत्र की 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां व बैंक भी शामिल हैं उनके अधिकारी आ रहे हैं। रिक्तियों का विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर देखा जा सकता है। पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.