चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- मनोहरपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को संत अगस्तीन महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से एक दिवसीय यक्ष्मा जागरूकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यक्ष्मा विभाग के ओम प्रकाश ठाकुर ने छात्रों को यक्ष्मा के कारणों और उसके बचाव को लेकर जानकारी दी। सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर संस्था परिमल फाउंडेशन के लिखित भारद्वाज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अशोक महतो, अनिल महतो और जराई हेंब्रम ने भी संबोधित किया। प्राचार्य प्रो.विक्रम नाम, बबलू कुमार, सीपी बास्के, सिनेल भुईंया आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...