चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड कार्यालय में एसआईआर के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को बीएलओ और पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोशनल मकान संख्या के आवंटन और उससे संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक सत्यनारायण मुंडा और प्रीति महांता ने सभी उपस्थित कर्मियों को बताया कि नोशनल मकान संख्या सीधे तौर पर मतदाता विवरण से जुड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। सर्वे के दौरान मकानों को व्यवस्थित और क्रमिक नोशनल संख्या प्रदान की जाएगी। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची और मतदान केंद्रों के विवरण को अधिक सटीक और व्यवस्थित बनाना है। इस दौरान प्रशिक्षण में प्रखंड के कई बीएलओ और पर्यवेक्षक मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.