मुंगेर, जून 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय जमालपुर में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मुंगेर के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेकर पंचायत विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन ने की, उन्होंने कहा प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं की बेहतर योजना निर्माण, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला है। यदि पंचायत स्तर पर योजनाओं का सही चयन और प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तो गांवों...