सराईकेला, मई 9 -- सरायकेला। छऊ नृत्य कला केंद्र में शुक्रवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से एक दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाजसेवी राजेश साहू की पहल पर आयोजित हुआ। उद्घाटन मनोज चौधरी ने किया। जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव दयाशंकर मिश्रा की देखरेख में की गई। शिविर में 197 मरीजों के आंखों की जांच की गई। तामोलिया स्थित पूर्णिमा नेत्रालय की टीम, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर और नर्स शामिल थे। अत्याधुनिक मशीनों के साथ शिविर में मौजूद रहे। जांच के दौरान 26 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है। जिन्हें ऑपरेशन के लिए चुना गया है। समाजसेवी राजेश साहू ने बताया कि जिन 26 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया है। उनका एक सप्ताह बाद पूर्णिमा नेत्रालय अस्पताल में नि:श...