कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर देहात, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का शिक्षकों से संपर्क अभियान जारी कर माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय में एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन का आयोजन किया जाना है। प्रादेशिक मंत्री वीके मिश्र के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों की टीम लगातार शिक्षकों से संपर्क कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को दर्जनों विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। प्रादेशिक मंत्री ने बताया कि जनपद में बहुत से ऐसे सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनके भवन जर्जर है ऐसे भवनों में पठन-पाठन अति दूभर है। शिक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर पठन-पाठन की प्रक्रिया पूरी करते हैं। जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने बताया की चयन आयोग 2023 बनने के पश्चात इंटरम...