गिरडीह, जनवरी 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। टेंगराखुर्द पंचायत अंतर्गत बूढ़ी सराय के हेंसाटांड़ी फुटबॉल मैदान में मकर संक्रांति के अवसर पर आदिवासी संथाल समाज द्वारा एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के 23 आदिवासी गांवों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी तीरंदाजों ने लक्ष्य भेदन पर निशाना साधा। इस प्रतियोगिता में सूरजदेव बेसरा बूढ़ी सराय प्रथम, मंगर बेसरा झरना द्वितीय एवं दशरथ सोरेन पेंक तृतीय स्थान पर सफल रहे। मुख्य अतिथि के रुप मुखिया जगदीश महतो ने कहा कि तीरंदाजी आदिवासियों की पारंपरिक खेल तो है ही साथ ही आत्मरक्षा का हथियार भी है। कहा कि हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति से जुड़कर रहना चाहिए। इस दौरान पंसस मौजीलाल महतो, पूरन हांसदा, बिरजू मुर्मू, वार्ड सदस्य चांदमुनी देवी, महादेव मांझी, लखीरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.