सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- सीतामढ़ी। डुमरा हवाई अड्डा मैदान में जीविका द्वारा लिंग समानता पर नई चेतना राष्ट्रीय अभियान 4.O के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ए डी एम संजीव कुमार व जिला परियोजना प्रबंधक उमा शंकर भगत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस कार्यशाला में जिला एवं प्रखंड स्तर के जीविका कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में लिंग आधारित भेदभाव के प्रति जागरूकता लाना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था। जिला परियोजना ने कहा कि महिलाओं को अवसर देने की आवश्यकता है, क्योंकि वे वही सफलता प्राप्त कर सकती हैं जो पुरुष करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं हर रूप में श्रेष्ठ हैं और आने वाला समय महिलाओं का है। युवा पेशेवर अमन कुमार ने कहा कि महिलाओं को अक्सर यह पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.