बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को एक दिवसीय जिलास्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, जूडो, एथलेटिक्स और बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और हाथ मिलाकर किया, जबकि पुरस्कार वितरण वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला ने किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बस्ती स्टेडियम और श्रीराम पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती स्टेडियम की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीराम पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रही। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बस्ती छात्रावास ने बस्ती फुटबॉल एसोसिएशन को 3-0 से हराकर खिताब अप...