दुमका, जून 21 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से बदरा क्रिकेट क्लब की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरेंद्र भगत के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फीता काट कर एवं बल्लेबाजी कर किया गया। फाइनल मुकाबले में विजेता बांझी की टीम एवं उपविजेता बदरा ए की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- बड़कागांव की टीम ने बादम को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज पर जमाया कब्जा इस अवसर प...