धनबाद, सितम्बर 10 -- धनबाद, संवाददाता। कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय ने बुधवार को गोविंदपुर प्रखंड की सहराज पंचायत में एक दिवसीय किसान-वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, फसल सुरक्षा और भूमि संरक्षण के वैज्ञानिक उपायों से अवगत कराना था। वैज्ञानिक डॉ नवीन ने उन्नत खेती, कीट प्रबंधन और मौसम अनुकूल फसल चक्र पर जानकारी दी। पौधा संरक्षण पदाधिकारी श्वेता कश्यप ने विभिन्न रोगों से बचाने के उपाय, जैविक कीटनाशकों का संतुलित प्रयोग और विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिवा कुमार ने मृदा स्वास्थ्य, मिट्टी की जांच और भूमि संरक्षण के तौर-तरीकों से कृषकों को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Godda News: डुमरिया पंचायत भवन में दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण विवेक मोहन व...