अल्मोड़ा, अगस्त 24 -- सीएस सनवाल, भिकियासैंण। डिग्री कॉलेज के मेंटल हेल्थ क्लब ने 'करियर चुनौतियां एवं तनाव प्रबंधन' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। विद्यार्थियों को माता-पिता की अपेक्षाएं, दोस्तों से तुलना, अच्छे अंकों का दबाव, सोशल मीडिया पर दूसरे की सफलता से प्रभावित होना, कैरियर संबंधित आदि जानकारियां दीं। मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक डॉ. इला बिष्ट की अगुवाई में यहां प्राचार्य प्रो शर्मिला सक्सेना सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...