नवादा, अप्रैल 6 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेल मंत्रालय भारत सरकार के युवा कार्यक्रम के तहत फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं मेरा युवा भारत नवादा के तत्वावधान में एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार के कुल आठ जिलों की टीम ने भाग लिया,जिसमें मुंगेर, नालंदा, गया, जहानाबाद, जमुई, पटना एवं नवादा की दो टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग की टीमों ने भाग लिया। विद्यालय से जुड़े हुए सभी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। खेल खेल में पढ़ाई को जोड़ने के जरिए के रूप में ग्रामीण खिलाड़ियों को आमंत्रित कर इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष कुमार वर्मा के द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस प...