दुमका, नवम्बर 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। संथाल परगना क्षेत्र में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की गतिविधियों को और सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स एवं केयर टेकर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर्नल अनिल यादव, कमांडिंग ऑफिसर, 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन दुमका ने की। सम्मेलन में संथाल परगना के दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा और पाकुड़ जिले के शैक्षणिक संस्थानों के एनसीसी अधिकारियों और केयर टेकर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनसीसी से जुड़ी प्रमुख समस्याओं जैसे ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया, संस्थागत प्रशिक्षण की गुणवत्ता, तथा कैडेटों को मिलने वाले ड्रेस भत्ते का इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर आदि मुद्दों पर चर्चा करना था। अपने संबोधन में कर्नल अनिल यादव ने कहा कि प्रत्येक संस्थान को चाहिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.