उन्नाव, फरवरी 27 -- बीघापुर। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। जिसमें स्कूल विकास के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर और गुणवत्ता परक शिक्षा के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक स्कूल पिथईखेड़ा के छात्र आंचल पाल, आस्था तिवारी व रक्षा ने संस्कृत में स्वागत गीत पेश किया। समाजसेवी प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्राम पंचायत विद्यालय विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बीडीओ पंकज गौतम ने कहा कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा की नींव प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूल की है। इस दौरान बीईओ शुचि गुप्ता, एसआरजी रचना सिंह, विश्वनाथ आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.