सराईकेला, अप्रैल 13 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड अंतर्गत सोसोडीह गांव में आदिवासी चासा सांवता चेमेद माडवा की ओर से एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी कालीपद सोरेन, झामुमो केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी, गेंगेरुली पंचायत की मुखिया सलमा देवी मौजूद थीं। कार्यक्रम में कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों को फूल माला पहना कर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है। इसे सहेजकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने ...