रामपुर, जुलाई 29 -- भोट। थाना क्षेत्र के सनैया अहमद गांव में एक दिन से लापता युवक का शव बुधवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। गांव निवासी विमल कुमार उर्फ नवल सिंह (33) पुत्र चेतराम प्राइवेट कंपनी में मशीन ऑपरेटर थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह घर से शौच के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा तो पत्नी की तहरीर पर भोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। गुमशुदगी दर्ज होते ही थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश की। देर शाम डॉग स्क्वायड की मद...