आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए पात्रों की सूची के पुर्नसत्यापन के कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। साढ़े तीन माह में एक लाख 65 हजार लोगों के सत्यापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अभी तक सिर्फ 19 हजार लोगों का ही सत्यापन हो सका है। निर्धारित समय में अब मात्र एक दिन शेष बचा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जिले के 1 लाख 65 हजार 217 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 61 हजार 928 लोगों ने स्वत: सर्वे किया था। जबकि 1 लाख 3 हजार 289 लोगों का विभागीय कर्मचारियों द्वारा सर्वे किया गया था। कुल 1 लाख 65 हजार 217 लोगों की सूची का पुर्नसत्यापन पूर्ण करने के लिए शासन ने 1 नवंबर 2025 से 13 फरवरी 2026 तक समय निर्धारित किया था। पुर्नसत्यापन के लिए जिलास्तरीय और खंड विकास अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.