नई दिल्ली, मई 14 -- विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने 9वें आईपीएल शतक के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े। वह टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने इस मुकाम को सबसे कम पारियों में छुकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। जब मैच के बाद विराट कोहली से इन रिकॉर्ड्स के बारे में पूछा गया तो वह थोड़ा इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें बैटिंग करना पसंद है। क्रिकेट से उन्हें प्यार है, लेकिन एक दिन सब खत्म हो जाएगा। इसलिए वह हर पल का लुत्फ उठाना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- मुझे यह बात अंदर से खाए जा रही थी.कोहली ने शतक का जश्न ना मनाने पर तोड़ी चुप्पी मैच के बाद विराट कोहली ने अपने रिकॉर्ड्स के बारे में बात करते हुए कहा, "खैर, मुझे बैटिंग बहुत पसंद ...