मुरादाबाद, नवम्बर 13 -- यातायात माह के तहत जिलेभर में गुरुवार को पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 826 वाहनों के चालान किए गए और 1.79 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला। निरीक्षक यातायात अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में लाकड़ी चौराहे पर नगर निगम की मदद से अतिक्रमण हटवाया गया। वहीं, थाना कांठ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर-ट्रॉली और गन्ने से लदे ट्रकों पर आगे-पीछे रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए गए। थाना कांठ पुलिस ने महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। थाना मैनाठेर पुलिस ने राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल में छात्रों को जागरूक किया। उपनिरीक्षक यातायात गुलवीर सिंह ने सेंट मीरा एकेडमी बुद्धा पार्क में प्रधानाचार्य प्रियंका अग्रवाल व शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.