एक दिन में 5.3 डिग्री चढ़ा पारा, उमस और तेज धूप से बेहाल रहे लोग
रुडकी, जून 6 -- रुड़की, संवाददाता। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे और दोपहर के समय शहर की सड़कें व बाजार सुनसान दिखाई दिए। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 32.5 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, थमा नहीं पसीना, 4 दिन बाद राहत के आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.