एक दिन में 3000 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- फर्रुखाबाद। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों को एक दिन में 3000 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रत्येक कार्मिक, चाहे वह किसी भी पद पर कार्यरत हो, अपने मोबाइल फोन में आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर अपने निकटवर्ती क्षेत्र के कम से कम पांच पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी कराएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाना और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करना है। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने एक दिन में 3000 आयुष्मान कार्ड बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.