जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को जिले के पांच केंद्रों पर हाईस्कूल की 48013 और इंटरमीडिएट की 48635 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक हाईस्कूल की 394332 और इंटरमीडिएट की 246964 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। बुधवार को पांचों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न हुआ। बीआरपी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 16910 कॉपियों का मूल्यांकन 404 परीक्षकों ने किया। जनक कुमारी इंटर कालेज में 262 परीक्षकों ने 18124 कॉपियां जांची। रजा डी एम शिया इंटर कालेज में 292 परीक्षकों ने 13601 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसके अलावा राजकीय बालिक...