एक दिन में 23 लीटर दूध देने वाली गार्गी बनी यूपी की नंबर-1 भैंस, मालिक बोले- ये है परिवार का हिस्सा
सहारनपुर, मई 18 -- यूपी की एक भैंस ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि हर कोई हैरान रह गया। भैंस ने एक दिन में 23 लीटर दूध देकर नंबर 1 भैंस बनने का अवॉर्ड भी जीता। ये भैंस है यूपी के सहारनपुर की गार्गी। गार्गी का नाम पूरी यूपी में मशहूर हो गया है। बताया जा रहा है कि गार्गी ने एक दिन में 23 लीटर से अधिक दूध देकर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। गार्गी ने प्रतिदिन 23 लीटर से अधिक दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धी के लिए गार्गी को हाल ही में उत्तर प्रदेश कृषि एवं पशुपालन संघ के पदाधिकारियों और पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने गांव पहुंचकर ट्रॉफी दी और मालिक परिवार को सम्मानित किया। गार्गी के मालिक शेखर चौहान ने अपनी भैंस से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि ये मुर्रा नस्ल की भैंस है और इसकी उम्र लगभग 4 साल है। इसकी खासियत इसकी कद-काठी है। इसी ऊंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.