एक दिन में 208 अपराधियों का सत्यापन, थानों पर तलब
लखीमपुरखीरी, जून 19 -- अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खीरी पुलिस ने गुरुवार को विशेष सत्यापन अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में पिछले 10 वर्षों के दौरान चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी और छिनैती जैसे अपराधों में शामिल रहे अपराधियों का भौतिक सत्यापन शुरू कराया गया। अभियान के दौरान जिले भर में कुल 208 अपराधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सभी चिन्हित अपराधियों को संबंधित थानों पर बुलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों, निवास स्थान और आय के स्रोतों की जांच की। अधिकारियों ने यह भी परखा कि कहीं वह दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में तो शामिल नहीं हैं। सत्यापन के दौरान सभी अपराधियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 3500 क्रिमिनल्स की 'क्राइम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.