एक दिन में 19 पुराने वाहन जब्त किए
नोएडा, सितम्बर 22 -- नोएडा। परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों समेत अन्य विभागों को मिलाकर गठित टीमों ने मंगलवार को 19 पुराने वाहन जब्त किए। इनको वाहन कबाड़ सुविधा केंद्र के सुपुर्द कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि जांच अभियान एक मूर्ति चौराहा, नॉलेज पार्क, सेक्टर-62 समेत अन्य स्थानों पर चलाया गया। जब्त वाहनों में तीन कार, 11 बाइक, तीन ऑटो और अन्य वाहन शामिल हैं। इनमें 10 साल की समयसीमा पूरी कर चुके डीजल और 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके पेट्रोल वाहन शामिल हैं। वाहन को कबाड़ में नष्ट करने की प्रक्रिया के बाद कबाड़ शुल्क और प्रमाण पत्र गाड़ी मालिकों को दे दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Noida News: जिले में 1800 से अधिक पुरानी गाड़ियां जब्त उन्होंने कहा कि पुराने वाहन अत्यधिक प्रदूषण और तकनीकी रूप से पुराने सुरक्षा मानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.