बगहा, मई 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के सरकारी स्कूल से 1 दिन में 2093 शिक्षक गायब होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। 12 मई को जिले के विद्यालय से 2093 शिक्षक गायक पाए गए। उन्होंने ई शिक्षा कोष पर हाजिरी नहीं बनाई है। जिसके बाद से शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। 1 दिन में इतनी ज्यादा संख्या में शिक्षक गायब होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस मामले में समग्र शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी ने जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए पत्र जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति के जाच के कम में यह पाया गया है कि जिले में 12 मई को कुल 2093 शिक्षकों के द्वारा ई शिक्षकोष पर उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई।अनुपस्थित शिक्...