शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग न होने और आपूर्ति बाधित होने से हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर न मिलने से लोग अब वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन चूल्हों की खरीद कर रहे हैं। शहर की इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर गुरुवार को इंडक्शन खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। व्यापारियों के अनुसार बाजार में अचानक मांग बढ़ने से इंडक्शन चूल्हों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। शहर में करीब दो सौ से अधिक इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर एक ही दिन में करीब सात सौ इंडक्शन चूल्हे बिकने का अनुमान है। बुधवार को बाजार बंद रहने के बाद गुरुवार को बाजार खुलते ही बड़ी संख्या में लोग इंडक्शन खरीदने पहुंचे। मांग बढ़ने के कारण कई मॉडलों के दाम भी करीब दस प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इंडक्शन के साथ उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.