कानपुर, जून 10 -- कानपुर। रोक के बावजूद खाद दुकानदार लगातार मनमानी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। मेसर्स बालाजी खाद एवं बीज भंडार अरौल ने नौ जून को 582 बोरी यूरिया बेच दी। जब महीने की समीक्षा की गई तो बड़े पैमाने पर खाद बेचने को लेकर कालाबाजारी की आशंका पाई गई। जांच के बाद जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खाद बेचने वाले किसानों का नाम, पता, फसल, विवरण के साथ बिक्री रजिस्टर भी मांगा है। तीन दिन के अंदर दुकानदार का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...