फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- भीषण गर्मी में भी विद्युत विभाग उपभोक्ताओं पर तरस नहीं खा रहा। मंगलवार को माइनस में बैलेंस आते ही लगभग चार हजार घरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। सुबह अचानक बिजली सप्लाई बंद होने से प्रीपेड विद्युत उपभोक्ताओं का गर्मी से बुरा हाल हो गया। आनन-फानन में पैसा जमा करने के बाद ही बिजली सप्लाई शुरू नहीं की गई। उपभोक्ता बिजली सप्लाई के लिए संबंधित बिजली घरों पर चक्कर काटते देखे गए। उपखंड अधिकारी रजत शुक्ला ने बताया कि माइनस में बैलेंस होने के कारण लगभग चार हजार प्रीपेड उपभोक्ताओं के घरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ताओं पर लाखों रुपया बिल के रूप में बताया था। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई बंद होने के बाद उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के साथ-साथ एडवांस में जमा करने के बाद बिजली सप्लाई शुरू की गई...