एक दिन में पैमाइश और पत्थरगड्डी के 141 मामलों का समाधान
जौनपुर, मई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। पत्थरगड्डी और पैमाइश के लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक को डीएम ने सोमवार को निलंबित कर दिया था। उसके बाद अफसरों ने काम तेज किया है। अभियान चलाकर जिले में एक दिन के भीतर करीब 141 मामलों का समाधान किया गया। इसमें पैमाइश के 90 और पत्थरगड्डी के 51 मामलों का समाधान किया गया। अभी जिले में कुल 5389 मामले लंबित हैं। धारा 24 के तहत हकबंदी कराने के लिए सभी छह तहसीलों में आवेदन लिए जाते हैं। आवेदनकर्ता पैमाइश अथवा पत्थरगड्डी के लिए तहसील कार्यालय का चक्कर काटते हैं, लेकिन निस्तारण की बजाय प्रक्रिया में उलझा दिया जाता है। यह भी पढ़ें- शिकायत के बाद भी भूमिधरी जमीन से नहीं हटाया गया कब्जा ऐसे में विवाद भी बढ़ता है। सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सदर तहसील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.