नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारों के बीच सरकार ने दावा किया है कि एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग 95 फीसदी तक पहुंच गई है। इसके साथ शनिवार को छात्रों और प्रवासी मजदूरों को पांच किलो के 90 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं।पेट्रोलियम मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई किल्लत नहीं है। सरकार पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की सुचारु और निर्बाध आपूर्ति सुनश्चिति करने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठा रही है। मंत्रालय का कहना है कि एलपीजी किल्लत के बाद उपभोक्ताओं ने करीब 3.6 लाख नए पीएनजी कनेक्शन लिए है। इसके साथ करीब चार लाख लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया है। इन उपभोक्ताओं को जल्द कनेक्शन दिए जाएंगे। एलपीजी सिलेंडर की सामान्य आपूर्ति का दावा करते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.