एक दिन में की गई तीन सफल रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी
इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- इटावा । विश्वविद्यालय में सोमवार को कुल दो रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट तथा एक रोबोटिक टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। सर्जरी का नेतृत्व ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डा. सुनील कुमार ने किया। इस दौरान फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल से आए रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन एवं ट्रेनर डा. साहिल गाबा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सर्जिकल टीम में डा. हरीश कुमार, डा. अंकित मित्तल सहित ऑर्थोपेडिक्स विभाग की टीम शामिल रही। वहीं एनेस्थीसिया टीम में विभागाध्यक्ष डा. उषा शुक्ला के नेतृत्व में डा. हिमांशु प्रिंस एवं उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया।सभी तीनों सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं और मरीजों की स्थिति संतोषजनक रही। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: ऑर्थोपेडिक्स विभाग में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.