बांका, जुलाई 30 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में धान अधिप्राप्ति के बाद कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) आपूर्ति की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। खरीफ मौसम 2025-26 में जिले को किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1 लाख 22 हजार 96 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें सहकारिता विभाग ने 176 सहकारी समितियों के जरिये 17 हजार 235 किसानों से 1 लाख 22 हजार 68 एमटी धान की खरीद की। जो लक्ष्य का 99.98 प्रतिशत है। इसके बाद सहकारिता विभाग को 31 जुलाई तक एमएसपी पर खरीदे गए धान से 67 फीसदी के हिसाब से 83443.976 एमटी चावल राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराना है। लेकिन 30 जुलाई तक सहकारिता विभाग ने राज्य खाद्य निगम को महज 82284.645 एमटी चावल की ही आपूर्ति की है। ऐसे में अब सहकारिता विभाग को एक दिन में 1159 एमटी चावल राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराने की बडी...