रामपुर, जून 29 -- जिला अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। स्थिति यह थी कि अस्पताल परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ दशरथ सिंह ने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज के चलते जिला अस्पताल में ज्यादातर मरीज डायरिया के आ रहें है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...