मुजफ्फर नगर, जून 22 -- शाहपुर शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शहजुडी निवासी युवक शनिवार को किसी कार्य के लिए निकला था, लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार दोपहर में युवक का शव सोरम-शहजुडी के जंगल में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर हत्या की आशंका जताते हुए खुलासे की मांग की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। उधर, इसकी सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के गांव शहजुडी निवासी 32 वर्षीय रोहित पुत्र मेहर सिंह के बेटे का शनिवार को जन्मदिन था। यह भी पढ़ें- खेत को गए युवक का मिला शव, हत्या का आरोप रोहित जन्मदिन मनाने के बाद घर से परिजनों को बोलकर गया कि कुछ देर बाद आता हूं...