एक दिन पहले से लापता युवती का कुएं में मिला शव
जौनपुर, मई 25 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनुआ में एक 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। वह एक दिन पहले से ही लापता थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। धनुआ गांव निवासी राधेश्याम सरोज की 18 वर्षीय पुत्री निधि सरोज 22 मई दिन शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने रामपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। यह भी पढ़ें- लापता युवती का कुएं में मिला शव पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव से लगभग 200 मीटर दूर एक सुनसान स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.