एक दिन पहले से लापता दलित युवती का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- सिकंद्राबाद, संवाददाता। नीमगांव थाना क्षेत्र में एक दिन पहले से लापता हुई 20 वर्षीय दलित युवती का शव शुक्रवार शाम को गन्ने के खेत में पाया गया। परिजनों का कहना है कि गले पर भी निशान थे। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।परिजनों के मुताबिक, 20 युवती गुरुवार की सुबह अपनी दादी के साथ घास काटने गयी थी। घर आने के बाद फिर से खेत में घास उठाने के लिए गई थी। इसके बाद वह देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने नीमगांव पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने युवती को बहला फुसलाकर अपहरण की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। युवती की तलाश जारी थी। इस बीच शुक्रवार की शाम को युवती का शव गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर पर गन्ने खेत में बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक, उसके गले, घुटने आदि पर चोट के निशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.